कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार रात दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने किया।

हवाई अड्डे से शाह सीधे न्यू टाउन स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने रात विश्राम किया। शुक्रवार को उनके व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर कोलकाता से होगी। यहां वे संतोष मित्रा स्क्वायर सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के पंडाल का उद्घाटन करेंगे। भाजपा पार्षद सजल घोष द्वारा आयोजित इस पंडाल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक प्रस्तुत की गई है।

इसके बाद शाह दक्षिण कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाम को वे साल्ट लेक स्थित ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (ईजेडसीसी) पहुंचकर भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का भी उद्घाटन करेंगे।