चाईबासा : चाईबासा जिला संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब 3 बजे दो बाल कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अंधेरे और रोशनी की कमी का फायदा उठाकर दोनों किशोर पीछे के हिस्से से भाग निकले। ड्यूटी पर मौजूद कर्मी उन्हें पकड़ने में नाकाम रहे। फरार हुए किशोरों में एक पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल को भी इसी संप्रेक्षण गृह से 21 बाल कैदी फरार हुए थे, जिनमें से अब तक केवल 14–15 को ही पुलिस पकड़ पाई है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस ताजा घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
चाईबासा रिमांड होम से दो बाल कैदी दीवार फांदकर फरार
Related Posts
सीएम नीतीश ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कुमार ने एक्स पर कहा कि…
JDU में आते ही बदले निशांत कुमार के तेवर, कहा – भरोसा रखिए, संगठन को मजबूत करूंगा
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार (08 मार्च, 2026) को जेडीयू में शामिल हो गए. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश…

