रांची। राष्ट्रीय पत्रिका जन सरोकार की ओर से रांची प्रेस क्लब में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में रक्तदान संगठन “लहू बोलेगा” के संस्थापक नदीम खान को सम्मानित किया गया। झारखंड में अल्पसंख्यक समुदायों के बीच रक्तदान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें अंगवस्त्र, पौधा और भगवान गौतम बुद्ध की स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्रदान करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व महासचिव रांची प्रेस क्लब शंभुनाथ चौधरी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं “सोशल संवाद” के संपादक कृपाशंकर (जमशेदपुर), जन सरोकार पत्रिका के संपादक संजय झा एवं कविता झा, मुख्य अतिथि सिविल सर्जन रांची डॉ. प्रभात कुमार और लखनऊ से पधारे पत्रकार व भगवान बुद्ध विशेषज्ञ वत्स जी शामिल रहे।

इस अवसर पर संत ज़ेवियर कॉलेज और रॉय यूनिवर्सिटी, रांची के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लहू बोलेगा संगठन की ओर से डॉ. अनुराधा वत्स, अकरम राशिद, मो. बब्बर और मो. बुलंद अख्तर ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में लहू बोलेगा की टीम ने जन सरोकार पत्रिका और संपादक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।