रांची : प्रदेश जदयू की कमान फिर से एक बार खीरू महतो को मिली है। वह तीसरी बार जदयू के झारखण्ड अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने हेतु नियुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने श्री महतो को प्रमाण पत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक दर्जन से अधिक जिला अध्यक्ष एवं प्रत्येक विधानसभा से राज्य परिषद के सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ।
निर्वाचन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। मौक़े पर खीरू महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की जिन जिलों में सदस्यता अभियान पूरा नहीं किया गया वहाँ जिला अध्यक्षों का निर्वाचन आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा की संसद के बजट सत्र की समाप्ति के पश्चात संगठन विस्तार किया जाएगा। इस बार काम करने वालों को कमेटी में जगह दी जाएगी और प्रदेश कमेटी छोटी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं उनके निर्णय का सम्मान करें साथ ही झारखंड में पार्टी को मज़बूत करने के लिए दिन रात कार्य करें।
निम्नलिखित जिला अध्यक्षों का निर्वाचन किया गया
राँची – तेतरा महतो
धनबाद – पिंटू सिंह
गोड्डा – चंद्रधर सिंह चुन्नू
पाकुड़ – गौतम मंडल
हज़ारीबाग़ – प्रभुदयाल महतो
रामगढ़ – ज्योतिंद्र साहू
बोकारो – प्रदीप महतो
चतरा – रामाशीष डांगी
पलामू – मनोज दुबे
जमशेदपुर – सुबोध श्रीवास्तव
साहेबगंज – सुनील सिन्हा
दुमका – उदय सिंह
सिमडेगा – सुनील नायक
कोडरमा – कृष्णा सिंह घटवार
जमशेदपुर महानगर – अजय कुमार
रांची महानगर – अखिलेश राय
खीरू महतो जी को पुनः अध्यक्ष बनने पर जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार, एवं अन्य ने उन्हें बधाई दी।

