रांची : झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रांची समेत विभिन्न जिलों के डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियां नियत पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो चुकी है। लोकतंत्र के इस मोहब्बत में भाग लेने के लिए मतदान कर्मियों में भी खासा उत्साह देखा गया। पुलिस प्रशासन की ओर से भाई मुक्त वातावरण में मतदान करने को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पूरी कर लिए गए हैं।पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के पहले सुरक्षा कर्मियों को संबंधित बूथ पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपने घर से निकलकर कल मतदान करने की अपील की गई है।राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महापौर और अध्यक्ष पद के लिए कल 562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिसमें 188 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद के लिए कल 5562 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।रांची में निकाय चुनाव में मतदान को लेकर रविवार को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने खुद डिस्पैच सेंटर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन प्रबंधन, हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता काउंटर तथा नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

