रांची। मुख्यमंत्री Hemant Soren से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष Lurinjyoti Gogoi ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और लूरिनज्योति गोगोई के बीच आगामी असम चुनाव सहित झारखंड में चल रही विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राजनीतिक परिस्थितियों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर असम जातीय परिषद के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे।