पलामू,: रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय, विश्रामपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। रघुवर दास झारखंड की राजनीति में एक प्रभावी चेहरा रहे हैं। वह झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रहे और 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इससे पहले वह लंबे समय तक संगठन और सरकार में विभिन्न भूमिकाओं में सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रघुवर दास झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पूर्वी सीट से लगातार छह बार विधायक चुने गए। वह राज्य में भाजपा सरकार के पहले पूर्णकालिक मुख्यमंत्री भी रहे। मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करने के बाद रघुवर दास को केंद्र सरकार ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया, जहां उन्होंने संवैधानिक पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर समारोह में मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। विश्वविद्यालय ने उनके राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक योगदान को देखते हुए यह उपाधि प्रदान की है। रघुवर दास के सम्मान को उनके सार्वजनिक जीवन में लंबे योगदान और झारखंड में उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है
रघुवर दास को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान
Related Posts
मेहरमा-महागामा में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार
महागामा/मेहरमा :दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को मेहरमा एवं महागामा प्रखंड में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में…
वंचित बच्चों के भविष्य के लिए आगे आएं छात्र : कैलाश सत्यार्थी
धनबाद। धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार को आयोजित प्रथम शताब्दी व्याख्यान कार्यक्रम ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा। समारोह में देश के प्रख्यात समाजसेवी और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी…

