रांची। एसएसपी राकेश रंजन ने राजधानी रांची के तीन थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी की गई है, जिसमें स्थानांतरित अधिकारियों के नाम और उनके नए पदस्थापन की जानकारी दी गई है।

जारी सूची के अनुसार, अनिल कुमार तिवारी को अरगोड़ा थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है। पूनम कुजूर को चुटिया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि शशि भूषण चौधरी को ओरमांझी थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक , कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह तबादला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।