रांची : Central Coalfields Limited (सीसीएल) के जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा शुक्रवार को रांची के एदलहातु बस्ती में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 157 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। जांच में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर सीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा अपने हितधारकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुलभ हो सके।
शिविर के सफल आयोजन में डॉ. भरत सिंह (सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर), डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. आशिमा तिग्गा, डॉ. स्वाति, डॉ. शिखा, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह सहित सभी पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

