झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने जिला कमेटी के नवमनोनीत सभी पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ा कर, माला पहना कर एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियां ने पूर्व मंत्री श्री ठाकुर को झामुमो का प्रतीक चिन्ह तीर धनुष की तस्वीर भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज का यह अवसर अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। आप सभी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आप सभी अपनी कर्मठता, समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। झामुमो के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचायेंगे। उन्हांने कहा कि एक संगठन की सफलता केवल नीतियों और योजनाओं से नहीं होती बल्कि उसका असली आधार उसके कार्यकर्ता होते हैं। आप सभी मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करें। आज का यह सम्मान, केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारी तरफ से आपके प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारी असली ताकत हमारी टीम है। उन्होंने कहा कि हम अपनी इमानदारी से काम करते हैं। जबकि विपक्ष के लोग सभी प्रकार की झूठ, फरेब का सहारा लेकर कार्य करते हैं। उन्हांने कहा कि झामुमो का राज्य का गठन कराया है, अब पूरे राज्य का सर्वांगीण विकास हो इसी सोच के साथ हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काम करते हैं। इसमें हम सबों की जिम्मेवारी महत्वपूर्ण है।
जिला कमिटी के पदाधिकारियां को किया गया सम्मानित
मौके पर जिला कमिटी के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियां को सम्मानित किया गया। सम्मानित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव मो. शरीफ अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रवण सिंह खरवार, मुक्तेश्वर पांडेय, लल्लू राम, उमेश यादव, विरेंद्र साव, रौशन पाठक, मो. फरीद, डॉ मकबूल आलम, सह सचिव आशीष गुप्ता, गंगेश्वर सिंह खरवार, अशोक चंद्रवंशी, मनोज यादव, राजेंद्र उरांव अन्य थे ।