रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर लूट मची हुई है। केंद्र सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए राशि भेज रही है, लेकिन राज्य सरकार इन योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में किसानों की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है, लेकिन झारखंड सरकार इन योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में विफल रही है।