Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की झारखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 13 मार्च को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता Kailash Yadav ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक Sanjay Kumar Singh Yadav के निर्देशानुसार 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे से डिबडीह बाईपास रोड स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में राजद राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में पार्टी संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने, प्रदेश और जिला स्तर पर आगामी रणनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में राज्य सरकार के मंत्री, सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष तथा विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।
प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने यह भी बताया कि राजद की ओर से 14 मार्च 2026 (शनिवार) को शाम 6 बजे प्रदेश पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर रोजेदारों के साथ पार्टी के मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और विशेष रूप से आमंत्रित गणमान्य लोग शामिल होंगे।
उन्होंने सभी आमंत्रित नेताओं और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

