रायपुर : छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली भूपति उर्फ सोनू दादा ने अपने 60 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया। सोनू पर चार राज्यों में 2 करोड़ रुपए का इनाम था। सरेंडर गढ़चिरौली, महाराष्ट्र में हुआ, जहां उन्होंने अपने 54 हथियार पुलिस को सौंपे, जिनमें 8 एके-47 शामिल हैं।
सोनू ने दो महीने पहले ही सरेंडर का मन बना लिया था। यह निर्णय नक्सली संगठन के नए महासचिव पद की दौड़ में पिछड़ने और पत्नी तारक्का के प्रोत्साहन के कारण लिया गया। सोनू दादा सीबीआई, एनआईए और आईबी की मोस्ट वांटेड सूची में टॉप-3 नक्सलियों में शामिल था।
इस बीच, जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भाजपा नेता सत्यम पुनेम की हत्या कर दी। उन्हें उनके घर से घसीटकर रस्सी से गला घोंटकर मार दिया गया। हत्या स्थल पर नक्सलियों का पर्चा भी मिला।
सोनू दादा की सरेंडर और भाजपा नेता की हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा और नक्सल विरोधी अभियान की गंभीर स्थिति को फिर से उजागर कर दिया है।

