नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चुनाव आयोग पर वोट चोरी और वोटर लिस्ट से कांग्रेस समर्थकों के नाम डिलीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए लगभग 31 मिनट का प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने इसके सबूत सार्वजनिक करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को किसी न किसी तरीके से “हाइजैक” किया जा रहा है और आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटरों को निशाना बना रहा है।
प्रजेंटेशन में राहुल गांधी ने कर्नाटक की आलंद सीट का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां किसी ने 6,018 वोट हटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है, लेकिन 6,018 वोट हटाने का प्रयास संयोगवश पकड़ में आया। उनके मुताबिक, स्थानीय बूथ स्तरीय अधिकारी ने अपने परिजनों के हटे वोटों की जांच में पाया कि वोट किसने हटाया, और पता चला कि वोट हटाने का काम अलग स्थानों से संचालित मोबाइल नंबरों के जरिए किया गया।
राहुल ने कहा, “बूथ अधिकारी ने पड़ोसी से पूछा तो उसने माना नहीं किया; न वोट हटाने वाला और न ही जिसका वोट हटाया गया, दोनों को कुछ पता था। यह स्पष्ट है कि किसी और ताकत ने प्रक्रिया को हाईजैक किया।” उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 63 वर्षीय गोदाबाई का एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें वह कह रही हैं कि उनका वोट डिलीट कर दिया गया और उनके नाम से फेक लॉगिन बनाकर 12 वोटर्स के नाम हटाए गए।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आलंद में हटाए गए वोटर्स के रिकॉर्ड हटाने के लिए दूसरे राज्यों से ऑपरेट किए जा रहे मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ और प्रजेंटेशन में उन नंबरों का भी जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सीआईडी ने इस मामले में चुनाव आयोग से 18 बार पत्र लखिकर इस संबंध में डेस्टिनेशन आईपी, डिवाइस/पोर्ट डिटेल और ओटीपी ट्रेल पर जानकारी मांगी, पर आयोग ने वह जानकारी नहीं दी।
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग उन लोगों की रक्षा कर रहा है जिनकी वजह से लोकतंत्र प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आयोग की चुप्पी किसकी रक्षा कर रही है और आरोपों की स्वतन्त्र जांच की मांग दोहरायी।
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर वार, आलंद का उदाहरण देकर वोट चोरी का आरोप
Related Posts
सीएम नीतीश ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कुमार ने एक्स पर कहा कि…
JDU में आते ही बदले निशांत कुमार के तेवर, कहा – भरोसा रखिए, संगठन को मजबूत करूंगा
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार (08 मार्च, 2026) को जेडीयू में शामिल हो गए. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश…

