रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद अरुण सिंह 18 सितंबर को एक दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचेंगे। वे सुबह 9.45 बजे सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट से सीधे श्री सिंह जीडी गोयनका स्कूल, नामकुम जाएंगे, जहां भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11.30 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद श्री सिंह रांची के रातु रोड स्थित प्रदर्शनी स्थल पर जाएंगे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। शाम को वे सेवा विमान से रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
अरुण सिंह का झारखंड दौरा
Related Posts
बड़ी खबर : पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, नालंदा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले
पटना– बिहार सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, नालंदा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले…
महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक का हमला, पूछा— जनता के अच्छे दिन कब आएंगे?
(लेखक -विजय शंकर नायक ) रांची: वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने केंद्र की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और Narendra Modi सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती आर्थिक असमानता को…

