नई दिल्ली। केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा आयोजित करम मिलन समारोह में चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जुएल ओराम, एस.पी. सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आत्मीय भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान करम पर्व की सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर भी चर्चा हुई।

चैम्बर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढ़ा तथा कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे। समारोह में झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।