Medininagar के लोगों को जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य जांच की बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। शहर के Daltonganj में प्रसिद्ध Dr. J. Sharan Pathological Laboratory and Scanning Center की नई यूनिट का भव्य उद्घाटन रविवार, 8 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। यह केंद्र हमीदगंज, बाबू बैजनाथ सिंह रोड, पलामू में स्थित है।
इस अत्याधुनिक जांच केंद्र का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री Kamlesh Kumar Singh के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
बताया गया कि डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी की स्थापना वर्ष 1962 में डॉ. जे. शरण द्वारा की गई थी। तब से यह संस्थान लगातार गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। वर्तमान में इसकी सेवाएं झारखंड के कई शहरों में उपलब्ध हैं और अब मेदिनीनगर के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
नए केंद्र में आधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टरों की मदद से विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें की जाएंगी। यहां मरीजों को सीटी स्कैन (128 स्लाइस), कार्डियक एंजियोग्राफी, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, ईको, ईईजी जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी जांच, थायरॉइड जांच, शुगर टेस्ट, टीबी, हेपेटाइटिस बी-सी और कैंसर से जुड़ी शुरुआती जांचें भी की जाएंगी। जल्द ही यहां एमआरआई सुविधा भी शुरू करने की योजना है।
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र में फ्री होम कलेक्शन की व्यवस्था भी रहेगी, वहीं कई जांचों की रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराई जाएगी। खून जांच की रिपोर्ट महज दो घंटे में मिलने की सुविधा भी दी जाएगी।
इस अवसर पर श्रीमती विनिता शरण, डॉ. राकेश शरण, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. निशांत शरण, श्रीमती पल्लवी शरण और श्री सूर्य सोनल सिंह ने क्षेत्र के चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों और आम लोगों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

