रांची। मुख्यमंत्री Hemant Soren से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में Gaurav Gogoi ने शिष्टाचार मुलाकात की। गौरव गोगोई असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद हैं।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और गौरव गोगोई के बीच आगामी असम चुनाव, झारखंड में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव Bhupender Yadav उपस्थित थे। साथ ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी K. Raju भी मौके पर मौजूद रहे।