रांची : रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी मौजूद हैं, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंग के अलावा पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी बैठक में शामिल हुए हैं. बैठक के दौरान झारखंड की ओर से कई मांगें रखी जाएंगी, जिनमें केंद्र को झारखंड का बकाया 1 लाख 36 करोड़ रुपये, नक्सल प्रभावित जिलों को पहले से मिल रही विशेष केंद्रीय सहायता को फिर से शुरू करना, राज्य में पिछड़ेपन और कुपोषण को दूर करने के लिए विशेष पैकेज आदि समेत 20 प्रस्तावों पर चर्चा होगी.