रांची : झारखंड आंदोलन के जननायक, आदिवासी समाज के गौरव और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर रविवार को मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय गुरुजी के पूर्व के आवास में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता श्रीमती रूपी सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री हफ़ीजुल हसन, श्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद श्रीमती जोबा माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्री विनोद पांडे, श्री सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मौके पर सभी ने दिशोम गुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए झारखंड की प्रगति के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

Info Box

Click here to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.