रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा संवैधानिक प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं किए जाने, महामहिम राष्ट्रपति महोदय को अपमानित किए जाने की कड़ी निंदा की।

श्री साहू ने कहा कि यह अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है, जनजाति समाज के गौरव और प्रतिष्ठा का अपमान है। जनजाति संस्कृति और परंपरा का अपमान है।

उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मर्यादाओं को छिन्न भिन्न कर दिया। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा व्यवहार कभी नहीं हुआ । ऐसा लगता है जैसे ममता बनर्जी ने मानसिक संतुलन खो दिया है।

श्री साहू ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह भी है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो खुद को आदिवासी समाज का अगुवा मानते हैं एक संथाल समाज की बेटी के अपमान पर मौन साधे बैठे हैं।

कहा कि झारखंड का जनजाति समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।