असम: असम के विभिन्न क्षेत्रों में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान और चुनावी प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की भारी भागीदारी और समर्थन देखने को मिला। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की गई तथा उनकी समस्याओं और विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर झारखंड राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीज़ुल हसन अंसारी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, आयोग के उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमन, जेएमएम नेता कारी बरकत, बैरिस्टर फर्दीन इम्तियाज अहमद, यासीन खान और बंटी खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।
विदित हो कि असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और जय भारत पार्टी के बीच गठबंधन है। इस अभियान के दौरान जनता में अत्यधिक उत्साह और उमंग देखने को मिला। समाज के प्रत्येक वर्ग और समुदाय के लोगों ने जेएमएम और जय भारत पार्टी के प्रति अपना प्रबल समर्थन व्यक्त किया।
जनता का कहना था कि वे अपने अधिकार, न्याय और विकास के लिए एक सशक्त नेतृत्व चाहते हैं, और जेएमएम उनकी अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरी उतरेगी। इस अवसर पर लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे आगामी चुनाव में तीर-कमान के चुनाव चिन्ह पर मतदान कर न्याय, अधिकार और विकास की इस लड़ाई को और मजबूत करेंगे।
यह जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जेएमएम और जय भारत पार्टी की नीतियों तथा जनसेवा को लोग सराह रहे हैं और भविष्य में इसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए तत्पर हैं।