रांची : पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitish Kumar से राज्यसभा सांसद एवं झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष Khiru Mahato ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि खीरू महतो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड संगठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और संगठन विस्तार को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष को पूरे राज्य का दौरा कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद खीरू महतो अब झारखंड के पांचों प्रमंडलों का दौरा करेंगे। प्रवक्ता के अनुसार, सभी प्रमंडलों में पार्टी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय नेताओं और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी होगी।
प्रमंडलवार बैठक कार्यक्रम
- संथाल परगना प्रमंडल — 22 मई, साहेबगंज
- दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल — 24 मई, गुमला
- कोल्हान प्रमंडल — 26 मई, जमशेदपुर
- पलामू प्रमंडल — 28 मई, डाल्टनगंज
- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल — 30 मई, रामगढ़

