गोड्डा: रोहित कुमार ग्रामीण और उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में जितपुर खनन परियोजना के तहत टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की। कंपनी ने गोड्डा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
गांधी मैदान, गोड्डा में आयोजित इस जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से प्रदान किए गए मेडल एवं मोमेंटो ने खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ाया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों को सहयोग मिलने से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है।
युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता

जितपुर खनन परियोजना के तहत स्थानीय समुदाय के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक पहलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कंपनी की सीएसआर गतिविधियों का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन तथा सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों पर है।
जितपुर खनन परियोजना के तहत यह पहल समुदाय के साथ विकास की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है और जिले के युवा खिलाड़ियों को अपने सपनों को उड़ान देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

