रांची : भाजपा ने बंद का आह्वान किया, लेकिन आंदोलनरत छात्रों ने खुद इससे दूरी बना ली। छात्रों की लड़ाई को अपने राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाने की कोशिश को छात्रों ने ही नकार दिया है।

कांग्रेस और झारखंड की महागठबंधन सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। हमारी प्राथमिकता आंदोलन को राजनीति का अखाड़ा बनाना नहीं, बल्कि छात्रों की जायज़ मांगों का समाधान निकालना है।

राहुल गांधी जी ने भी छात्रों के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट बात रखी है। संसद चल रहा है और हमें विश्वास है कि छात्रों के हित में आगे भी ठोस पहल होगी।

छात्रों की आवाज़ सुनी जाएगी, समाधान निकाला जाएगा।