रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद अरुण सिंह 18 सितंबर को एक दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचेंगे। वे सुबह 9.45 बजे सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट से सीधे श्री सिंह जीडी गोयनका स्कूल, नामकुम जाएंगे, जहां भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11.30 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद श्री सिंह रांची के रातु रोड स्थित प्रदर्शनी स्थल पर जाएंगे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। शाम को वे सेवा विमान से रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
अरुण सिंह का झारखंड दौरा
Related Posts
बीएसआरटीसी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
पटना। रक्षाबंधन के मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं राज्यभर में निगम की बसों में नि:शुल्क…
वेटलैंड क्षेत्रों के संरक्षण, सीमांकन को करें दुरुस्त : सीएम
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य आद्रभूमि (वेटलैंड) प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें राज्य के वेटलैंड क्षेत्रों के संरक्षण, सीमांकन और बेहतर…

