रांची: एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य Parimal Nathwani ने देर रात आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री Sudesh Mahto के बुकरू स्थित आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुदेश महतो एवं उनकी पत्नी Neha Mahato को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान महतो दंपति ने भी परिमल नाथवानी को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति शुभेच्छा व्यक्त करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता Dr. Devsharan Bhagat, केंद्रीय उपाध्यक्ष Hasan Ansari सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

