रांची: झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैद्यनाथ राम को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्वास व्यक्त किया कि बैद्यनाथ राम संसद के उच्च सदन राज्यसभा में झारखंड की जनभावनाओं, जनअपेक्षाओं तथा जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा राज्य के हितों की सशक्त पैरवी करेंगे।
इस अवसर पर बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुलाकात के दौरान हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, कल्पना सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो तथा उमाकांत रजक भी उपस्थित रहे।

