पटना– बिहार सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, नालंदा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनन्द किशोर को अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। रॉबर्ट एल. चोंग्यू को स्थानांतरित करते हुए प्रधान सचिव, संसदीय कार्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मो. सोहैल को स्थानांतरित करते हुए सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही, मो. सोहैल सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार,के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगें। त्यागराजन एस.एम. को स्थानांतरित करते हुए अध्यक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। त्यागराजन विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, 2 पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

नवीन कुमार को स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री कुमार प्रभारी सचिव, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, प्रभारी सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग और प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेगे।

इस व्यवस्था के आलोक में श्री अजय यादव सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना और चन्द्रशेखर सिंह सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

कुन्दन कुमार को स्थानांतरित करते हुए समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

सुब्रत कुमार सेनको स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस व्यवस्था के आलोक में अमित कुमार पाण्डेय, प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

धर्मेन्द्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस व्यवस्था के आलोक में चन्द्रशेखर सिंह अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

छिरिङ वाई भूटिया को स्थानांतरित करते हुए समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

उदिता सिंह को स्थानांतरित करते हुए समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, नालन्दा (बिहार शरीफ) के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

सौरभ जोरवाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस व्यवस्था के आलोक में राहुल कुमार, प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

अंशुल अग्रवाल, को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, बांका के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

अलंकृता पाण्डेय को स्थानांतरित करते हुए समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, भागलपुर के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन सबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

कुमार गौरव को स्थानांतरित करते हुए समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

समीर सौरभ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, गोपालगंज के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46. 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

सौरभ सुमन यादव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। इस स्थानांतरण के आलोक में मुकेश कुमार लाल (आई.ए.ए.एस.), विशेष सचिव, वित्त विभाग, बिहार, पटना अगले आदेश तक निदेशक, कृषि, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

डॉ प्रीति, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, जहानाबाद को स्थानांतरित करते हुए निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस), बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। डॉ प्रीति अगले तक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी।

नवीन कुमार को स्थानांतरित करते हुए समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, किशनगंज के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

विक्रम विरकर को स्थानांतरित करते हुए समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, खगड़िया के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46. 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

दीपक कुमार मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, रोहतास (सासाराम) के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन संबंधित जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

चंद्रिमा अत्री को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।