डेस्क : महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।
इस आशय का फैसला रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद थे।
बैठक के बाद श्री नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि श्री राधाकृष्णन को सर्व सम्मति से राजग का उम्मीदवार चुना गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजग में शामिल अन्य दलों से भी चर्चा हो गयी है और विपक्षी दलों से भी चर्चा की जाएगी। उन्होेंने कहा कि हम चाहते हैं कि उपराष्ट्रपति निर्विरोध चुने जाएं। दरअसल है की 18 फरवरी, 2023 से 30 जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे। इसके बाद उनका तबादला महाराष्ट्र में इसी पद पर हो गया। वह तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं। इनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती रही है। इन्हें तमिलनाडू में पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया था। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। भाजपा ने उन्हें केरल में पार्टी प्रभारी बनाया था। सीपी राधाकृष्णन साल 2016 से साल 2019 तक अखिल भारतीय केयर बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह16 साल की उम्र से आरएसएस और जनसंघ से सीधे जुड़े रहे हैं.

