वाराणसी: कांग्रेस की यूथ कांग्रेस इकाई ने शुक्रवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर गंगा घाट पर अनोखा कार्यक्रम देखने को मिला । यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के चित्र का दुग्धाभिषेक कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को परशुराम स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए उनका चित्र प्रदर्शित किया। जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की श्रद्धा और भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की गोद में दुग्धाभिषेक कर राहुल गांधी के स्वस्थ रहने, संसद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने तथा भविष्य में देश का नेतृत्व करने की प्रार्थना की गई।
उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना करते हैं तथा उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार बढ़ता है।

